Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस की तफ्तीश तेज, जल्द ही गिरफ्तार होंगे आरोपी

उन्नाव। बारासगवर थाना अंतर्गत सरेशाम युवती को जिंदा फूंकने की वारदात से जहां सनसनी फैली रही, वहीं चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर तक बैरीकेडिंग कर दी। इस दौरान आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। बीघापुर और बिहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिस जगह युवती को जलाया गया, वहां किसी बड़े वाहन का जाना संभव नहीं है। चर्चा इस बात की है कि टेढ़ा बाजार जाने के लिए पक्का रोड़ बना है, फिर युवती ने गांव का कच्चा रास्ता क्यों चुना।
सथनी बालाखेड़ा में गुरुवार शाम पांच बजे 18 साल की युवती को जिंदा जलाने के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। एसपी अपने अधिकारियों को पल-पल की अपडेट देती नजर आईं। परिवार के साथ गांव के लोगों की चुप्पी ने पुलिस के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी की है। एसपी पुष्पांजलि देवीं  ने मौके पर जांच के दौरान आसपास खेत सींच रहे किसानों से भी पूछताछ की। लड़की के छोटे भाई सूरज ने बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। युवती कभी मोबाइल भी अपने पास नहीं रखती थी। वहीं गांव में उसके निजी संबंधों पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। पुलिस के लिए घटना की गुत्थी सुलझाना बेहद कठिन हो गया है। हालांकि एसपी ने सीओ बीघापुर विवेक रंजन राय को घटना के खुलासे में लगाया है। उनका कहना है कि आरोपी कोई भी हो पुलिस से बच नहीं पाएगा। जल्द ही घटना का रहस्य से पर्दा उठाया जाएगा।
सुराग तलाशने के लिए मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाया गया। खोजी कुत्ता को मौके पर ले जाया गया, जहां से वह सूंघकर घटनास्थल से पीछे की ओर करीब 50 मीटर दूर तक भागा। टीम के लोग भी उसके साथ दौड़े। 50 मीटर दूर जाकर वह ठिठक कर रुक गया और कुछ देर बात खेत के इर्द-गिर्द घूमकर फिर मौके पर आकर रुक गया। खोजी कुत्ते से भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका।
बताते चलें युवती की बड़ी बहन सोनी की शादी हो चुकी है। इकलौता भाई सूरज मृतका मोनी से छोटा है। कई साल पहले पिता की मौत के बाद से खेती किसानी ही परिवार के जीविकोपार्जन का साधन है। 16 वर्षीय भाई सूरज मेहनत मजदूरी कर परिवार के खर्च में मददगार था। बहन के साथ हुई वारदात से वह पूरी तरह सहमा रहा। घटना के कारणों को लेकर वह पूरी तरह से अंजान रहा। पुलिस द्वारा कई बार पूछे जाने पर भी उसने किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है।
गौर तालाब हो72 घंटे के अंतराल में महिला अपराध की दूसरी घटना है , जिससे क़ानून व्यवस्था पर आम नागरिकों का विश्वास उठता नजर आने लगा है। तीन दिन पहले सदर कोतवाली के मगरवारा में बंद फैक्ट्री में महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 72 घंटे बाद भी पुलिस न तो उसकी पहचान करा पाई और न ही हत्या से संबंधित कोई सुराग ही जुटा पाई।

No comments