पोलियो टीका से बच्ची की मौत
हरदोई - देश में पोलियो अभियान छोटे बच्चों को पोलियो जैसी खतरनाक बीमारियों से निजात दिलाने के लिए चलाया जा रहा है यदि यही अभियान बच्चों की मौत का कारण बनने लगें तो इस अभियान पर से लोगों का विश्वास उठने लगेगा और लोग अपने बच्चों को इस अभियान से कोसों दूर करने लगेंगे। जी हां ऐसा ही कुछ दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिससे पोलियो अभियान पर से लोगों का विश्वास उठ सकता है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदरावां गांव के हरिवंश पुत्र तुलाराम की चार माह की पुत्री को एएनएम सुनीता ने कल दिन में 1बजे पोलियो का टीका लगाया और टीकाकरण करने के तत्पश्चात बच्ची की हालत बिगड़ने लगी और रात दो बजे उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव का जायजा लेने गांव गई हुई है।
ग्राम प्रधान औंर चिकित्सकों के दबाव मे पीडित ने सुलहकर बच्ची को गांव में ही दफना दिया हैं, घटना का पटाक्षेप तो जरूर हो गया है लेकिन कई सवाल है जो रह-रहकर पीड़ित को कुरेदते रहेंगे औंर हरदोई प्रशासन अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता रहेगा लेकिन क्या दोषियों को सजा नहीं मिलनी चाहिए? आखिर कब तक जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरते रहेंगे ?

No comments