Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कहीं डीएम एड्स फैलाने वालों को बचाने में तो नहीं लगे

उन्नाव। यूपी के उन्नाव में बांगरमऊ में 50 ग्रामीणों को एचआईवी बनाने वाले मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस पर आधिकारिक बयान आया है। उन्नाव के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट  रवि कुमार ने कहा कि इतने लोगों को HIV बनाने की वजह सिर्फ सीरिंज नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि ज्यादा पॉपुलेशन और हाई रिस्क बिहेविययर है।
हालांकि उनके आधिकारिक बयान के बाद प्रभावित एरिया में प्रशासन के प्रति आक्रोश फैलने लगा है। कुछ लोगों ने डीएम को कुछ लोगों को बचाने को प्रेरित होने की आशंका जताई ।
रवि ने आगे कहा कि हालांकि हमने गांव वालों के बयान के आधार पर झोलाछाप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन हम ऐसा नहीं मान सकते कि सिर्फ सीरिंज की वजह से एचआईवी फैला है। यह संभव ही नहीं है कि एक साल में सिर्फ सीरिंज की वजह से इतने लोगों में एचआईवी फैल जाए।
एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के शरीर में उपस्थित तरल चीजों के माध्यम से फैलता है, जैसे कि रक्त, वीर्य, स्तन दूध के जरिए भी फैल सकता है। भारत में एचआईवी मुख्य रूप से असुरक्षित शारीरिक संबंध और ड्रग्स लेने के लिए इंजेक्शन शेयर करने के माध्यम से भी फैल सकता है।
विशेष रिपोर्ट :आलोक अवस्थी 

No comments