Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सवारियों से भरी बस पलटी

सरोसी उन्नाव - सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर उन्नाव पलट गई जिसमें सवार सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए सण्डीला मार्ग पर आसीवन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चकलवंशी सन्डीला मार्ग पर स्थित महमूदपुर मोड़  के पास सन्डीला से उन्नाव जा रही सवारियों से भरी बस अचानक पलट गई। जिसमें सवार 18 लोग घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर  पहुची आसीवन थाना पुलिस व डायल 100 नम्बर पुलिस द्वारा स्वास्थ्य केंद्र मियाँगंज में भर्ती कराया गया । जहाँ घायलों का इलाज चिकित्साधिकारी डा. अशोक कुमार की देखरेख में चल रहा है। गम्भीर रूप घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल किया गया रेफर।                     
प्राप्त जानकारी के अनुसार आसीवन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चकलवंशी सन्डीला मार्ग पर स्थित महमूदपुर मोड़ पर सन्डीला से सवारी लेकर उन्नाव जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार यात्री राम प्रसाद पुत्र लालू 60नैपाल पुर थाना हसनगंज पुतान पुत्र सुरभि 50 बवइया मांल लखनऊ राजन पुत्र राघवेन्द्र 22 शुक्लागंज सुरेश चन्द्र तिवारी पुत्र लाल प्रसाद 45 माँखी सादाब पुत्र फजल खान 16 सन्डीला अनिल पुत्र ह्रदयनरायण आसीवन मुनेश्वर पुत्र पुत्तीलाल 30 बुद्धी नगर माँखी राम चन्द्र पुत्र बासदेव 22सन्डीला धर्मेंद्र पुत्र रमेश हिम्मत खेड़ा औरास उपासना पुत्री कृष्णपाल 20 रसूलाबाद मांन्सी पुत्री ओमप्रकाश 21 शुक्लागंज मिथिलेश पत्नी राघवेन्द्र 40 शुक्लागंज तारावती पत्नी प्रकाश चन्द्र 40 मुंशीगंज आसीवन राधा पत्नी प्रताप 35 भवानी खेड़ा माँखी गुडिया पत्नी सुनील 40 हिम्मत खेड़ा औरास मोनी पत्नी रन्जीत 35 आसीवन कुन्ता पत्नी रामकुमार 50 मियाँगंज मुस्कान पुत्री सुनील 8 हिम्मत खेड़ा औरास घायल हो गए सूचना पर पहुंची थाना पुलिस एवं डायल 100 पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल मियाँगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ राम प्रसाद सुरेश चंद्र तिवारी अनिल उपासना तारावती कुन्ता की गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बस चालक व कन्डक्टर मौके से फरार हो गये हैं।

रिपोर्ट - सनी कुमार

No comments