डम्फर को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल बाल बचा डम्फर चालक
उन्नाव। दिल्ली से कोलकाता लोहे के पाइप लेकर जा रहा डम्फर हरदोई- उन्नाव राजमार्ग के बीच पुलिया पार करते समय सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी तरफ गाड़ी मोड़ दी। जिस पर टक्कर से बचने के प्रयास डम्फर चालक ने ब्रेक लगाई। पीछे
![]() |
| चालक को सुरक्षित निकालने के बाद खुशी के क्षण के दौरान कानपुर के सरदार मेजर सिंह के साथ द पेनपाल संवादाता आलोक अवस्थी |
प्राप्त
जानकारी के अनुसार आदिल24 पुत्र नन्हे खान निवासी सहसवान थाना बदांयू डम्फर
में दिल्ली से कोलकाता लोहे के पाइप लेकर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब
चार बजे उन्नाव हरदोई मार्ग पर थाना सफीपुर अन्र्तगत माथर के पहले पुलिया
को पार ही किया था कि सामने आ रहे ट्रक ने उसकी तरफ गाड़ी मोड़ दी। टक्कर से
बचने के लिए डम्फर चालक ने ब्रेक लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाता कि बे्रक
लगते ही पीछे लदा लोहे का पाइप उछलते हुए डम्फर के केबिन को तोड़ते हुए उसमे
जा घुसा। इसी बीच ट्रक ने आगे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डम्फर चालक
आदिल का पैर फंस कर टूट गया, वहीं उसके सिर पर चोट लग गई। जिससे वह गंभीर
रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने पुलिस को जानकारी
दी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने पहले घटना स्थल पर आकर पहले चालक को निकालने
का प्रयास किया। कितुं जब वे निकालने पर सफल नहीं हुए। तो उन्होने लोहे को
काटने के लिए वेल्डर को बुला लिया। लेकिन अधेंरा होने के चलते वे लोहे को
काटने में सफल नहीं हो सके। इसी बीच करीब सात बजे वहीं से कानपुर से हरदोई
बारात में जा रहे सरदार मेजर सिंह, द पेनपाल के संवाददता आलोक अवस्थी
राहगीरो व पुलिस ने मिलकर डंफर से किसी तरह से चालक को निकाला, तथा उसे
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ भेज दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर देख
जिला अस्पताल भेज दिया। जहाॅ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

No comments