Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

कार्ड बांटने निकले भाई की बाइक फिसली, गंभीर

उन्नाव।  बहन की शादी के लिए कार्ड बांटने निकला भाई बाइक के फिसलने से सड़क पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गया। आसपास गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देख चिकित्सक में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उससे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद अली 25 पुत्र कल्लू अली निवासी मोहल्ला मसवानी शहर व थाना पुरवा अपनी बहन की शादी के कार्ड जो कि आगामी 14 फरवरी को तय है कार्ड बांट रहा था। इसी दौरान अपने रिश्तेदार गांव टेढ़ा  थाना बीघापुर में रहने वाले  मौसा बेचू अली को कार्ड देने जा रहा था। इसी बीच थाना पुरवा के अंतर्गत टिकरिया गांव के पास उसकी बाइक स्पलेंडर प्लस फिसल गई। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। हेलमेट ना लगे होने की वजह से उसके सिर पर चोट लग गई, जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे पुरवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया तथा उसके पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद आनन फानन उसके परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसी बीच चिकित्सक ने आजाद की हालत में सुधार ना होता देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

No comments