रेलवे निरीक्षण को लेकर अधिकारियों में चहल-कदमी तेज
उन्नाव।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पद भार ग्रहण करने के बाद विश्वेश चौबे वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत अमौसी या उन्नाव रेलवे स्टेशन से करेंगे। इसके चलते करीब दस दिनों से रेलवे के अफसर स्टेशन को चमाचम करने में जुटे हैं। रेल पटरियों की मरम्मत के साथ ही ट्रैक किनारे गिट्टी पैकिंग चल रही है। उन्नाव के अलावा गंगाघाट स्टेशन की खामियों को भी दूर किया जा रहा है।
निरीक्षण कार्यक्रम के चलते मंडलीय कार्यालय के अधिकारियों ने बुधवार को समीक्षा की। चार सदस्यीय टीम ने सभी प्लेटफार्मों के साथ ही स्टेशन के बाहरी हिस्से का निरीक्षण किया। इन्होंने खामियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के दौरे को लेकर चल रहे कार्यों से यात्री खुश हैं। इनका कहना है कि चलो, इसी बहाने सही, काम तो हो रहा है।

No comments