खूनी सड़क ने ली तीन की जान
उन्नाव। थाना माखी अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम एक हादसा जिसमें सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे, कि कुछ देर बाद ही खूनी सड़क में एक और हादसा हो गया जिसमें तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले शव विच्छेदन के लिए शवविच्छेदन भेज दिया। देर रात तिलक चढा़ कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जब तक कोई समझ पाता उन तीनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद राजपूत पुत्र राजेश, जुगुल किशोर पुत्र मोती राजपूत व कल्लू निवासीगण बडा देव बभना तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे कि मांखी थाना क्षेत्र के भदनी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । जब तक कोई कुछ समझ पाता बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार विनोद अपने परिवार में अकेला है जिसका एक छोटा लडका नाम लकी है। जुगुल किशोर के भी एक लडका है कल्लू की सादी के एक ही साल हुआ था। तीनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों के घर वाले रात से ही जिला अस्पताल में पहुंच गए थे।

No comments