मार्ग दुर्घटना में छात्र घायल, भर्ती
उन्नाव। सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे इंटर की परीक्षा देने जा रहा छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने आनन फानन उसका इलाज शुरू कर दिया। बताते चलें की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ने घायल छात्र को प्राथमिक उपचार भी देना मुनासिब नहीं समझा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज 18 पुत्र आनंद निवासी मिरिकपुर थाना बांगरमऊ बाइक से इंटर का पेपर देने गंज मुरादाबाद के एक विद्यालय जा रहा था। इसी दौरान नासिरापुर मोड़ के पास एक साइकिल सवार अचानक मुख्यमार्ग पर आ गया तथा बाइक सवार नीरज से टकरा गया। जिससे नीरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास निकल रहे राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने आकर घायल नीरज को बांगरमऊ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां उसे बिना प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार दिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया। वही पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कर उसके परिजनों को घटना की सूचना दी ।जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। उसके पिता आनंद व उसकी मां नन्ही रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। पिता ने बताया कि नीरज विद्यालय में होनहार छात्र रहा है ।

No comments