Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शव परिवहन व एंबुलेंस खा रही जंग, प्रशासन ने बांधी अपनी आंखों में पट्टी


उन्नाव। जिला अस्पताल में इमरजेंसी के पीछे प्रांगण में शव परिवहन एंबुलेंस निष्प्रयोज्य खड़ी होने के चलते शव को ले जाने में दुखी परिजनों को अन्य निजी साधनों की तरफ देखना पड़ता है ।जिसके चलते उन्हें भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
 सर्वाधिक समस्या उन परिजनों को होती है जो गैर जनपद व प्रांत के होते हैं उन्हें जिला अस्पताल के बाहर खड़ी प्राइवेट एंबुलेंस शव को कर ले जाना पड़ता है। हालांकि संबंधित अधिकारियों को पूर्व में मामले की जानकारी दी गई लेकिन अभी तक इस पर किसी ने भी गंभीरता नहीं ली है जिसके चलते पहले से ही अपनों को खो चुके परिजनों को बेहद दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है

No comments