बाइक की टक्कर से अधेड़ साइकिल सवार की मौत
उन्नाव। बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के दीनाखेड़ा गांव निवासी रामनरेश (50) सोमवार शाम सेविंग कराने को साइकिल से गांव के बाहर दुकान को निकला। भवानीखेड़ा मोड के पास उसे तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अधेड़ को सीएचसी मौरावां में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया। परिजन कानपुर की जगह अधेड़ को लेकर ट्रामा सेंटर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। अधेड़ की मौत से उसके बेटे आशीष और पत्नी रामदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

No comments