Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सजना संग सात जनम तक साथ निभाने की ली शपथ


उन्नाव। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत  बांगरमऊ विकासखंड के एक अतिथि गृह में 25 जोड़ों को उनके अपने अपने धार्मिक रीति रिवाजों व परंपराओं के अनुसार परिणय सूत्र में बांधा गया।
इस ब्लॉक स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे जोड़ों में एक दिव्यांग व अल्पसंख्यक समुदाय के जोड़े भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में नगर के कई सम्मानित लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया वह विभिन्न उपहार नव दंपत्तियों को भेंट किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोचार से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती संगीता सेंगर ने समस्त विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सेंगर ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की बात करती है और यह आज के इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में प्रत्यक्ष दिखाई भी दे रहा है इस योजना से समाज के हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे प्रमुख रुप से जिला पंचायत सदस्य रावेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, संदीप बाजपेई, पप्पू प्रधान, रंणजय सिंह मोनू, धर्मेंद्र सिंह  व मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।

दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री
सभी वर्गों के निर्धन निराश्रित और जरूरतमंद लोगों के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कुल ₹35000 दिए जाते हैं जिसमें ₹20000 का कन्या को चेक ₹10000 का दहेज व ₹5000 पंडाल आदि के खर्चे के लिए संबंधित अधिकृत निकायों को दिया जाता है।

कार्यक्रम में CDO  श्री टी० के ० शिबू व विकास खंड अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई जिसमें चलचित्र के माध्यम से योजना की सार्थकता एवं इसके उद्देश्य को दर्शाया गया है। डॉक्यूमेंट्री दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध एंकर व जर्नलिस्ट  साहिल व अग्रणी पी आर कंपनी इमेज क्राफ्ट के द्वारा निर्मित की गई है। कार्यक्रम में उप-जिलाअधिकारी श्री प्रदीप कुमार, समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन सहित बी०डी०ओ०  F-84 कैलाश नारायण शर्मा एडीओ श्रीमन लाल व देशराज कनौजिया सहित काफी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments