युवक ने फांसी लगा, दी जान
उन्नाव। थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर मोहल्ला में शनिवार की सुबह युवक का शव बगीचे में नीम के पेड़ से लटका हुअा मिला। घरवालों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो पुलिस को मामले से अवगत कराया। युवक की मौत का कारण पिता स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस का दावा है कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है।
मोहल्ला शास्त्री नगर में रहने वाले अजय कुशवाहा दो साल से क्षेत्र में संचालित मदरसे का काम करता था। अजय की चाची सरला शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर पर स्थित बगीचे की अोर से गुजर रही थी तो उसने पेड़ से लटका शव देखा। नजदीक गई तो शव अजय का था। भतीजे का शव देखते ही वह फफक पड़ी। चिखते हुए अपने घर अाई अौर सभी को घटना की जानकारी दी। घरवाले अौर गांव के तमाम लोग मौके पर गए तो देखा कि रस्सी के सहारे युवक का शव लटक रहा था। पिता चंद्रपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात को अजय घर पर ही मौजूद था। सुबह वह कब घर से निकल गया किसी को पता नहीं। घर से कुछ दूर पर अाटा चक्की है। घरवालों ने सोचा कि वह चक्की पर गया होगा। घरवाले यह नहीं साफ कर पा रहे हैं कि युवक की मौत किस वजह से हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और मामला संदिग्ध मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजय अविवाहित था। जवान बेटे की मौत को लेकर मां शिमला और छोटा भाई सूरज व बहन प्रीति रो-रो कर बेहाल हैं।
No comments