Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पुलिस मुठभेड़ मे पचास हजार का ईनामी बदमाश ढेर

thepenpalnews.in-

जनपद शामली थाना क्षेत्र झिंझाना मे एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले पचास हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ मे किया ढेर ।
दरअसल आपको बता दे कि  शामली थाना क्षेत्र के झिंझाना मे कल देर रात प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के भाई के मकान पर देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर शाम पचास हजार के ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक एसएसआई व क्राइम ब्रांच टीम से कांस्टेबल भी हुए घायल जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, तमंचा, बाइक व लाखों रुपये की नगदी भी बरामद हुई । एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर मौजूद रहे और पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही ।
 गुर्जरपुर टपराना के पूर्व प्रधान अफसर चौधरी ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को घर में उसका भाई जिला पंचायत सदस्य मौसीन चौधरी व पडौसी ग्रामीण बैठे हुए थे। रात लगभग आठ बजे बाईक सवार दो बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरु कर दी, जिस पर परिवार के सदस्यों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। फायरिंग की आवाज से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि शनिवार की सुबह लगभग 11 बजकर 53 मिनट पर पूर्व प्रधान असफर चौधरी के फोन पर एक बदमाश ने स्वंय को अकबर निवासी गढी दौलत व मुकीम काला गैंग का सदस्य बताते हुए धमकी दी कि एक करोड़ रूपयो का 24 घंटो में इंतजाम नही किया तो दोनो भाईयों को जान से मार दिया जायेगा, जिससे पूर्व प्रधान के परिवार में दहशत फैल गई। इस मामले में शनिवार देर शाम झिंझाना पुलिस को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाला आरोपी बदमाश अकबर पुत्र महमूद उर्फ मूदा निवासी गढीदौलत थाना कांधला मे  अपने एक साथी के साथ झिंझाना-ऊन मार्ग पर संदिग्ध हालत में खड़ा है, जिसके आधार पर पुलिस  मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख बदमाशों ने पिस्टल व तमंचों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक पर सवार होकर फरार होने लगे। बदमाशों की फायरिंग में झिंझाना थाने पर तैनात एसएसआई परवेज तोमर व क्राईम ब्रांच कांस्टेबल राजू त्यागी गोली लगने से घायल हो गए। उधर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से कुख्यात बदमाश अकबर ढेर हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी डा. अजयपाल सिंह, सीओ भवन व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और फरार बदमाश की तलाश में काम्बिंग की । पुलिस जंगलों में काम्बिंग कर रही है उधर मारे गए बदमाश को झिंझाना सीएचसी भेज दिया गया है ।

No comments