Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

गोली मारकर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

सरोसी उन्नाव - पुरानी रंजिश को लेकर वृद्र को डंडो से पीटने के बाद गोली मार  दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पी एम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। और एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
माँखी थाना क्षेत्र के पूरा निस्पंसारी गांव निवासी नरेश पुत्र रज्जू सिंह 50 वर्ष इसी गांव के मजरा हिमांचल खेड़ा गांव में गया था तभी देर रात हिमांचल खेड़ा गांव के चार लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडे से जमकर पिटाई की जिससे वह मरणासन्न हो गया जब इतने से भी दिल नहीं भरा तो सर व पैर को निशाना बनाते हुए गोली मार दी और भाग निकले।
बताया जा रहा है कि हिमांचल खेड़ा गांव निवासी राम चंद, बजारू, राजेन्द्र व चाचा गोपाली का नरेश से पुरानी रजिंश चल रही है तकरीबन 20 वर्ष पहले गोपाली के भाई की हत्या कर दी गई थी जिसमें नरेश सिंह आरोपी था इसी रजिंश के चलते योजना बना कर वृद्र की हत्या कर दी गई इस सम्बंध में थाना प्रभारी अशोक सिंह भदौरिया का कहना है कि मामला पुरानी रजिंश का लग रहा है मृतक के परिवार वालो ने पुलिस को तहरीर दी है थाना प्रभारी अशोक सिंह भदौरिया भारी पुलिस बल के साथ मामलें कि जांच कर रहे हैं।

रिपोर्ट - सनी कुमार

No comments