सांसद ने पासपोर्ट सेवा केंद्र उन्नाव का किया उद्दघाटन
उन्नाव -जनपद के प्रधान डाकघर में सच्चिदानन्दहरि साक्षी महाराज, सांसद लोक सभा ने अपने कर कमलों द्वारा पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र उन्नाव का उद्दघाटन कर शुभारम्भ किया। आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र का संचालन होने से जनपद के इच्छुक आवेदकों को अब दूसरे जनपदों में जाने की आवश्यकता नही पडेगी इससे समय तथा अनावश्यक व्यय से निजाद दिलाये जाने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद मुख्यालय में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोलकर जरूरतमंद आम जनता को “सरकार जनता के द्वार“ को चरितार्थ किया है।
सांसद ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ रही है, अच्छी बातों कि चर्चा हर जगह होनी चाहिए। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को त्वरित न्याय, शिक्षा तथा स्वास्थ्य को अधिक से अधिक गतिशील बनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है ताकि विकास की धारा गतिशील हो और आम जमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होने कहा कि पासपोर्ट जैसी सेवा जनपद स्तर पर शुरू हो जाने से जनपद के लोग इसका भरपूर लाभ लेगें और बिचैलियों से छुटकारा मिलेगा। लोग विदेशो में जाकर अपने हुनर को और विकसित कर सकें यही सरकार का प्रयास हैं। इस अवसर पर तीन पासपोर्ट आवेदको को रजिस्टेशन कराये जाने सम्बन्धि पत्र देकर पंजीकरण सम्बन्धि कार्यवाही प्रारम्भ की गई।
इस अवसर पर पीयुष वर्मा क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि इस केन्द्र में अभी केवल नये एवं नवीनीकरण हेतु पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किये जायेगें। तत्काल, पी0सी0सी0, होल्ड वाक-इन इत्यादि आवेदन इस सेवा केन्द्र में स्वीकृत नही होगें । इच्छुक स्थानीय आवेदक पासपोर्ट आफलाइन/आनलाइन वेबसाइट
पर अपना एप्वाइंटमेन्ट ले सकते हैं, इसके लिये यह आवश्यक होगा कि आवेदक को अपने साथ सफेद बैक ग्राउन्ड के दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, ए0आर0एन0 शीट एवं अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज तथा उनकी एक एक फोटो प्रति कार्यालय दिवस में पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र उन्नाव से सम्पर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं।
इस अवसर पर विधायक मोहान बृजेश रावत, जिलाधिकारी रवि कुमार एन0जी0, पोस्ट मास्टर जनरल कानपुर परिक्षेत्र वी0के0वर्मा, प्रवर अधीक्षक कानपुर नगर अनुसूया प्रसाद, अधीक्षक डाकघर कानुपर नगर देहात आर0के0चैरसिया, सहायक निदेशक सूचना रेखा रानी अरोडा सहित संदीप शुक्ला, संतोष यादव तथा सीनियर मैनेजर प्रतीक गुप्ता आदि उपस्थित थे।

No comments