Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

बाइकों की भिड़ंत में महिला का निकल गया बाला

उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव नंगाखेड़ा कुरसठ मार्ग पर पुलाइंया पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मियांगज में भर्ती कराया। घटना के दौरान घायल महिला के कान का बाला गिर गया, जिसपर उसने थाने में बाला गायब करने की तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सफीपुर कोतवाली के मोहल्ला सरायं सूबेदार निवासी करन पुत्र राम शंकर भाभी बब्ली पत्नी कमलेश को साथ लेकर उसके मायके लोनारी खेड़ा मजरा कुरसठ गामीण वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी सामने से आ रही राम शंकर (70) पुत्र रमेश निवासी आसीवन थाना क्षेत्र के मखदूमपुर शाह सफी की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान करन की भाभी बीच बचाव करने लगी, जिसमें उनके कान का बाला कहीं गायब हो गया। इसपर उन्होंने थाने में तहरीर दी है।

No comments