Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जुआरियों से 6832 रूपए हुए बरामद

चकलवंशी -
माखी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में पुलिस ने जुआं के फड पर छापा मारा। जिसमें एक दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा। जुए के फड से 6832 रुपये बरामद किया। गिरफ्तार सभी जुआरियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के खुमानखेडा के पास जंगलेश्वर मंदिर के समीप और जरेलिया में काफी समय से बडे़ पैमाने पर जुआं का खेल चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापा मारा। वृहस्पतिवार को जंगलेश्वर मंदिर के पास जुआं का खेल चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा जिसमें सात लोगों को पकड लिया कई खिलाड़ी भाग निकले। पुलिस ने फड पर 4112 रुपये बरामद किया है। इसी तरह जरेलिया में जुआं खेलते छः लोगों को पकड़ लिया उनके फड़ पर 2720 रुपये बरामद किया। पुलिस ने सभी जुआरियों को मुचालका भरा कर जमानत पर रिहा कर दिया है।

No comments