शादी करने जा रहे युवक ने की आत्महत्या
![]() |
| पोस्टमार्टम परिसर में मृतक शिवनरेश की नानी फूला |
उन्नाव। किसी बात को लेकर युवक ने फांसी लगा कर
आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर
पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर शव विच्छेदन के लिए विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं परिजनों ने कारणों को बताने से मना कर दिया।
प्राप्त जानकारी
के अनुसार जनपद लखनऊ अन्तर्गत थाना
मोहनलालगंज के ग्राम कोडरा रायपुर भदेसुवा
के निवासी शिवनरेश
25 पुत्र स्व0
सत्यनारायण का
विवाह की तैयारी चल रही थी। 11मार्च को निर्धारित विवाहिक कार्यक्रम को
लेकर कार्ड आदि बाटें जा रहे
थे। इसी बीच फोन
पर किसी बात को लेकर शिवनरेश ने गांव के पास बाग में जाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वहा से
गुजर रहे गांव के एक लड़के ने देखा
तो उसके होश उड़
गए। आनन फानन उसने शिवनरेश की मां महेश्वरी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी तफ्तीश कर शव को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं परिजनों ने आत्महत्या को लेकर किसी प्रकार की जानकारी होने को इंकार कर दिया।

No comments