Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शुक्लागंज में छा गया अंधेरा

ब्रेकिंग न्यूज
शुक्लागंज। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते नगर पालिका शुक्लागंज अंधेरे में डूब चुका है वही सब स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों से जब बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन नहीं उठाया जिसके बाद नगर वासियों में रोष व्याप्त हो गया बताते चलें शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे से लाइट गुम हो चुकी है जिसके बाद शहर के बिजली से संबंधित औद्योगिक तथा कुटीर उद्योगों के साथ साथ घरेलू कार्य बिल्कुल ठप हो चुके हैं सूत्रों के अनुसार
शुक्लागंज विद्युत उपकेन्द्र का ब्रेकर धड़ाम हो जाने के कारण नगर के फीडर न 3 की विद्युत आपूर्ति 1 घण्टे से ठप हो चुकी है ।  सब स्टेशन पर फीडर न 3 का ब्रेकर बिल्कुल भी काम नहीं कर रहा। सूत्रों के अनुसार  संबंधित ब्रेकर खराबी की सूचना एसडीओ आलोक गुप्ता को दी गई लेकिन एसडीओ ने विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने में कोई भी तत्परता नहीं दिखा रहे हैं ।

No comments