Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

रिक्त पदों को लेकर चुनाव संपन्न

उन्नाव। पंचायत चुनाव में रिक्त पदों पर गुरूवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान डाले गए। चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य समेत कुल 16 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट पड़े।
ग्राम प्रधान की दो रिक्त सीटों में एक नवाबगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगदीशपुर व दूसरी बिछिया ब्लॉक की मुर्तजानगर है। जगदीशपुर में तीन व मुर्तजानगर में चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पुरवा से तीन, बिछिया के पड़री कला से दो प्रत्याशी रहे। इसके अलावा गंजमुरादाबाद ब्लॉक में एक सीट पर ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुआ। यहां से दो प्रत्याशी आमने सामने रहे।
भूपतिपुर क्षेत्र पंचायत के उप चुनाव में कुल 59 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की निगरानी में एसडीएम पूजा अग्निहोत्री के साथ जोनल मजिस्टे्रट व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। उप चुनाव में कुल 1345 वोटो में 778 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

No comments