Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जिले में स्नातक34 परीक्षा केंद्र बनाए गए

उन्नाव। त्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की संस्थागत वार्षिक परीक्षा सत्र 2017-18 की तैयारियां जोरों पर हैं। कवायद के अंतर्गत जिले में कुल 34 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हो रही हैं। गैरहाजिरी न होने की स्थिति में परीक्षा में 44000 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने इस बात के निर्देश प्रशासन के दिए हैं। उक्त परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण किया जा चुका है। केन्द्रों का निर्धारण 16 फरवरी को की गई परीक्षा समिति की बैठक में किया गया है। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जिले में नोडल परीक्षा केन्द्र और परीक्षा केन्द्रों की सूची भी भेज दी गई है। केन्द्र निर्धारण को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या अथवा आपत्ति होने पर परीक्षा नियंत्रक ने गुरुवार तक का समय दिया है। इस समय के भीतर परीक्षा केन्द्रों व नोडल केन्द्रों को लेकर जिस किसी को भी आपत्ति है। वह परीक्षा नियंत्रक को अपनी आपत्तियां कानपुर विश्वविद्यालय की ई-मेल पर जाकर दे सकता है। फिलहाल केन्द्रों को लेकर दी जाने वाली आपत्तियों का समय गुरुवार को शाम 4 बजे के बाद समाप्त हो रहा है। आपत्तियां प्राप्त करने का समय व्यतीत होने पर निर्धारित परीक्षा केन्द्र और नोडल केन्द्रों की सूची को अंतिम रूप देते हुए महाविद्यालयों के कॉलेज लॉगिन पर उपलब्ध करा दी जाएगी।

No comments