पंजाब नेशनल बैंक को सर्वर ने दिया धोखा
उन्नाव। पंजाब नेशनल बैंक को अब सर्वर भी धोखा देने लगा है। जिले की तौरा शाखा में सर्वर न आने के चलते ग्रामीण कई दिनों से लौट रहे हैं। जिनमे कई ग्रामीण ऐसे हैं, जिनके खेतों में खाद व दवाई आदि भी पड़नी हैं, लेकिन बैंक से पैसे न निकल पाने के चलते उन्हें भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मद्दीखेड़ा के राम बिलास ने बताया कि उन्होंने फसल बेंची थी, जिसका पैसा बैंक में आना था। पैसा तो बैंक में है, लेकिन समय पर काम न आए, तो किस काम का। तौरा के रमेश ने बताया कि उन्हें दवाओं को लेकर पैसों की जरूरत है। लेकिन पैसा दो दिन से नहीं निकल पा रहा। उन्होंने कहा कि उद्द्योगपतियों के दरवाजे पर नतमस्तक बैंक प्रणाली, आम जनता के हितों की बात कब करेगी । सीबू, आरिफ, अजय , मोहित , लल्लू, रामप्रसाद, कालीचरण आदि ने रोष प्रकट किया।

No comments