बाबा गोदावलेश्वर मेले का सम्पन्न हुआ आयोजन
बीघापुर/उन्नाव। कस्बा बीघापुर स्थित बाबा गोदावलेश्वर मंदिर में 4 दिवसीय सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। महाशिवरात्रि के दिन शिव बारात से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम दिन में सूचना जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिस में सामाजिक कुरीतियों तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गए बाबा को गोदावलेश्वर मेला कमेटी द्वारा शिव तांडव, राधा कृष्ण, झांकी जलते हुए अंगारों से बालाजी का नृत्य वह पंचमुखी बालाजी जैसे धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए। समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजन की रजत जयंती वर्ष पर अध्यक्ष सुधीर बाजपेई को सम्मानित किया गया वही समिति के सक्रिय सदस्यों को भी सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा आनंद अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत बाबी, सुयस पांडे, शत्रुघ्न गुप्ता, राजू शुक्ला, मोती वाजपेई, राम दयाल, रिंकू वर्मा ,सुशील बाकुस, दिलीप बाजपेई ,परमू बाजपेई, अरविंद शुक्ला, विजय साहू ,चंद्र कुमार साहू, संजीव बाजपेई ,अनिल वर्मा मौजूद रहे।

No comments