Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

शिव शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का दिखा हुजूम

सरोसी /उन्नाव । महाशिवरात्रि के अवसर पर सदर में शोभा यात्रा निकाली गई। शकुसल शोभा यात्रा के लिए प्रशासन भार वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। जिससे शहर में जाम न लग सके। चकलवंशी मियांगंज चौराहे पर यातायात का बदलाव किया गया । जिससे भार वाहनों को कई किमी चक्कर लगाना पड़ा। इस दौरान ट्रक चालकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
वंही शहर में शोभा यात्रा के कारण क्षेत्र के चकलवंशी चौराहे से यातायात में बदलाव किया गया। भार वाहनों को उन्नाव पहुंचने के लिए 17 किमी की जगह लगभग पच्चास किमी का चक्कर लगाना पड़ा। रुट बदलाव में चकलवंशी चौराहे से उन्नाव की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को मियागंज हसनगंज होते हुए अजगैन से उन्नाव पहुंचने को मजबूर रहे। जिससे ट्रक चालक और चौराहे पर तैनात पुलिस से कहासुनी हो गई।

No comments