अर्धनग्न अवस्था में मिला अज्ञात शव
उन्नाव। कोतवाली सफीपुर अन्तर्गत कोतवाली से चन्द कदमों
की दूरी पर स्थित एक बाग में अधेड़ का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर परीक्षण हेतु विच्छेदन गृह भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली सफीपुर अन्र्तगत सफीपुर कस्बे में कोतवाली से पीछे स्थित रसीद के बाग में अर्धनग्न अवस्था में 50 से 55 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा देख चरवाहों ने ग्रामीणो को बताया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से पहचान कराने का प्रयास किया। लाख प्रयास के बावजूद शव की सिनाख्त नहीें हो सकी। शव के निकट एक साल व अन्य कपड़े बरामद किए। मृतक के शरीर पर बैगनी बनियाइन व लाइन दार सफेद शर्ट मौजूद है। ग्रामीणों के अनुसार अधेड़ की हत्या के बाद हत्यारें शव को बाग में फेक कर फरार हो गए।

No comments