Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

योगी सरकार के पास नहीं है धन, बेंच रही अखिलेश सरकार के कार्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व अखिलेश यादव सरकार द्वारा लखनऊ में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर बनवाए जा रहे शान ए अवध और इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड पर बनवाए जा रहे म्यूजियम कम स्पोर्ट काम्प्लेक्स जय प्रकाश नारायण अन्तराष्टीर्य सेण्टर को योगी सरकार द्वारा बेचने की तैयारी चल रही है। दोनों ही प्रोजेक्ट्स को अखिलेश सरकार ने शुरू करवाया था जिनसे लखनऊ का कायाकल्प करने की तैयारी थी। अब दोनों ही निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स का काम बंद करवा दिया गया और इन्हे 21 – 22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर समिट में बेचने की तैयारी है.
जय प्रकाश नारायण अन्तराष्टीर्य सेण्टर (जेपीएनआइसी) और लखनऊ का कनॉट प्लेस शान ए अवध को विदेशी निवेशकों के सामने नीलाम किया जाएगा। शान ए अवध को जहां पूरी तरह बिकेगा वहीं जेपीएनआइसी लीज पर देने की तैयारी है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। बेचने के निर्णय से पहले ही प्राधिकरण ने शान ए अवध का निर्माण कार्य बंद भी करा दिया है। हालांकि इसके पीछे की वजह बजट की तंगी बताई जा रही है। जल्दी ही इसकी नीलामी की कीमत भी तय कर दी जाएगी। इन प्रोजेक्ट्स को 21 और 22 फरवरी को लखनऊ में होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में देश विदेश से आने वाले निवेशकों को दिखाया जाएगा।
शान ए अवध का निर्माण में एलडीए का करीब 150 करोड़ रुपये खर्च हो चुका है। इसके निर्माण पर 600 करोड़ रुपये खर्च होना था। ये ठीक दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर बनना था। अखिलेश यादव की सरकार में गोमती नगर विस्तार सेक्टर-7 में शान ए अवध कनॉट प्लेस का निर्माण शुरू कराया गया था। ये करीब 17 एकड़ में बनाया जाना है जिसका डिजाइन दिल्ली के मशहूर आर्किटेक्ट ने तैयार किया है। अब तक 25 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। अब शान ए अवध की कीमत, जमीन की कीमत और निर्माण पर हुआ खर्च जोड़कर एलडीए जल्दी ही कॉस्टिंग विभाग को देगा जिससे इसकी कीमत तय की जा सके। इसे बेचने की मंजूरी योगी सरकार द्वारा दी जा चुकी है।
शान ए अवध की खूबियां –
  • 20 मंजिला रेजिडेंशियल फ्लैट्स
  • ऑफिस काम्प्लेक्स 10 मंजिला होगा।
  • 12.50 एकड़ में 3 शौपिंग मॉल
  • 14 मंजिला 5 स्टार होटल

Proposed Model of Shan E Awadh

लखनऊ की शान में शुमार होने से पहले ही एक और प्रोजेक्ट जेपी इंटरनेशनल सेंटर को भी योगी सरकार ने लीज पर देने की मंजूरी दे दी है जिसके लिए एलडीए ने कवायद शुरू कर दी है। इन्वेस्टर्स समिट के बाद इस पर भी निर्णय हो जाएगा। जेपी इंटरनेशनल सेंटर के निर्माण पर सरकार का 864 करोड़ रुपए खर्च हुआ है। इसे 2000 करोड़ से ज्यादा में बेचने की तैयारी है।
जेपीएनआइसी की खूबियां –
  • 16 मंज़िला इस ईमारत में ओलम्पिक साइज़ के स्विमिंग पूल से लेकर टेनिस कोर्ट -2 -7 मंज़िल तक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स
  • 8-16 मंज़िल तक 117 कमरे वाला गेस्ट हाउस बनाया जाएगा।
  • हेलीपैड
  • जय प्रकाश नारायण पर आधारित म्यूजियम।

No comments