Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

11,330 करोड़ के महाघोटाले का आरोपी नीरव मोदी देश छोड़कर भागा

डेस्क - पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़े हुए करीब 11,330 करोड़ रुपये के महाघोटाला में एफआईआर दर्ज होने से पहले ही इसके मुख्य सूत्रधार और डायमंड व्यापारी नीरव मोदी का देश छोड़कर भागने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, नीरव स्विट्ज़रलैंड में है आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नीरव मोदी के 12 ठिकानों पर छापे मारे। मुंबई स्थित उसके घर और कार्यालय की तलाशी ली जा रही है ईडी ने नीरव मोदी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और 280 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।फिलहाल ईडी के टीमें नीरव मोदी के घर, शोरूम और कार्यालयों में सर्च अभियान में लगे और दस्तावेज खांगल रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने यह मामला इस महीने के शुरू में सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया है। इस घोटाले की आरोपी 48 साल का मोदी मशहूर डायमंड ब्रोकर हैं।
यह भी पढ़ें: जानें, कौन है 11,360 करोड़ की पीएनबी स्कैंडल का सूत्रधार! 

धनकुबेरों की पत्निया इस्तेमाल करती है मोदी के डिजाइन किए गहनेमोदी के डिजाइन किए गए गहने हॉलीवुड की हस्तियों से लेकर देसी धनकुबेरों की पत्नियों की शोभा बढ़ाते हैं। इसके द्वारा डिजाइन किए गए गोलकोंडा नेकलेस की 2010 में नीलामी हुई थी। यह 16.29 करोड़ में बिका था उसी तरह 2014 में एक नेकलेस 50 करोड़ रुपये में नीलामी हुई थी।बता दे कि पीएसयू बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में लगभग 1.77 अरब डॉलर यानी करीब 11,330 करोड़ रुपये का स्कैम पकड़ा है। यह मामला मुंबई के एक ब्रांच से जालसाजी के द्वारा किया गया अनधिकृत ट्रांजैक्शन से जुड़ा है। इस फर्जीवाड़े के बाद पीएनबी का शेयर बुधवार को 10 प्रतिशत टूट गया, जिससे निवेशकों के 3000 करोड़ रपये डूब गए यह पीएनबी का कुल मार्केट कैपिटलिजेशन का लगभग एक-तिहाई है। घोटाले में पीएनबी के 10 अधिकारी-कर्मचारी नाम के साथ ही अरबपति डायमंड व्यापारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स की प्रमुख महल चोकसी के नाम भी आए हैं।

No comments