Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

पेट्रोल डाल जिन्दा जला दिया, ये कैसी दरिन्दगी है ?

उन्नाव - सूबे के मुखिया बेहतर कानून व्यवस्था का ढिंढोरा पीटते फिर रहें हैं , लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है सूबे में लाॅ एण्ड आॅडर की बदहाल स्थिति के कारण आमजन में भर व्याप्त है लचर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिससे एक बात तो साफ नजर आ रही है कि यहां पर  अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलन्द होते जा रहे है और अपराधियों के अंदर कानून का जरा सा भी खौफ नही रह गया है। अपराधी इतने बेखौफ हो जाएं और दिनदहाड़े लड़की के ऊपर पेट्रोल डालकर जिन्दा जला दें,और सूबे के मुखिया सूबे में बेहतर कानून व्यवस्था का दंभ भरे , शायद इससे ज्यादा दुखद कोई और बात नहीं हो सकती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारासगवर  थाना क्षेत्र के सथनी बाला खेड़ा निवासिनी मोनी पुत्री स्वर्गीय संकठा प्रसाद  की उस  वक्त निर्मम हत्या  कर दी गई जब वह अपनी साइकिल से टेढ़ा बाजार सब्जी खरीदने जा  रही थी उसी समय कुछ अज्ञात व्यक्तिओं ने उस पर   पैट्रोल डाल कर जिन्दा जला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

No comments