अतिक्रमणकारियो ने की दुबारा कोशिश, होगा एफआईआर
उन्नाव। शहर में फैले अतिक्रमण पर नपा अधिकारियों का
रुख अब सख्त हुआ है। शहर में फैले अतिक्रमण के चलते लगातार लग रहे जाम से
लोगों को निजात दिलाने को नगर पालिका ने गंभीर होते हुए गुरुवार को
अतिक्रमण अभियान चलाया। इसमें सिविल लाइंस स्थित एसपी ऑफिस के पास से
पीडब्ल्यूडी ऑफिस के बीच नाले व सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
इसमें अधिकारियों व दुकानदारों के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान अधिकारियों ने
सभी अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी कि वह दोबारा अतिक्रमण न करें। ऐसा करने
पर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

No comments