खेत देखने जा रहे युवक को लगा करेन्ट
सरोसी उन्नाव - खेत में खडी फसल को देखने जा रहा युवक नीचे लटक रहे विधुत लाइन के तार की चपेट में
आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में
भर्ती कराया गया है।
माँखी थाना क्षेत्र के पावा गांव निवासी सूरज पुत्र राजू 18 अपने खेतों की ओर मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए जा रहा था तभी राजकीय ट्यूबवेल के पास नीचे लटक रहा विधुत तार में उसकी गर्दन में छू गई। जिससे वह करेंट की चपेट में आ गया। शोर गुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

No comments