रेलगाड़ी आते देख महिला ने पटरी पर रखा सर
मांखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर रेलवे स्टेशन पर महिला ने माल गाडी आती
देख अपना सर रेल पटरी पर रख कर लेट गयी और गाड़ी उसके ऊपर से गुजर गयी
जिससे महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पी एम
के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
सफीपुर कस्बे के मोहल्ला सरायं खुर्रम निवासी सावित्री पत्नी छोटे लाल सैनी 45 वर्ष किसी बात पर नाराज होकर घर से सुबह निकल गई और मेथीटीकुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहाँ पर यात्रियों से ट्रेन आने की जानकारी पूंछ रही थी. तभी उन्नाव से बाला मऊ की ओर जा रही माल गाडी आते देख महिला ने पटरी पर अपना सर रख कर आत्महत्या करने के इरादे से लेट गयी और महिला की गर्दन कट गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस सफीपुर के एस आई तेजवीर सिंह सिपाही जगदीश ने मांखी पुलिस को सूचना दी। मृतका के पांच पुत्र गुड्डू, बबलू, पप्पू, टिंकू व दीपक है तीन लडकियां नीतू, ऊषा व ज्योति परिजनों ने बताया कि एक साल से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई थी। जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली जबकि मृतका जब रेलवे स्टेशन पर थी तो लोगों से ट्रेन के आने का समय पूछ रही थी। उसके पास से 230 रूपए भी मिले है। वही मानव रहित क्रासिंग पर तैनात गेटमैन प्रमोद सिंह ने बताया कि महिला काफी देर से बैठी ट्रेन का इंतजार कर रही थी. जैसे ही उन्नाव की ओर से माल गाडी आती दिखाई दी महिला पटरी पर गर्दन रख कर लेट गयी जब तक बचाने के लिए पहुंचता तब तक इंजन उसके ऊपर से गुजर चुका था। परिजनो ने किसी भी तरह के विवाद से इंकार कर दिया है।

No comments