Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जया को ममता भेजेंगी बंगाल से राज्य सभा

डेस्क - 
फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन अब तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर राज्य सभा जा सकती हैं. फिलहाल वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्य सभा सांसद हैं. उनका राज्य सभा का मौजूदा कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है.
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता द्वारा  दी गई जानकारी के मुताबिक जया बच्चन पार्टी की ओर से टिकट पाने वालों की दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं. इस बारे में अतिम फैसला पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी करेंगी और तभी इसकी घोषणा भी की जाएगी.
आपको बता दें कि इस साल अप्रैल में राज्य सभा के 58 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इसमें उत्तर प्रदेश से 10 सीटें खाली होंगी. इन सीटों पर ज्यादातर बीजेपी उम्मीदवार राज्यसभा में पहुंचेंगे।

No comments