Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

तमंचे वाली लड़की पुलिस की गिरफ़्त में

लड़किया लडको से पीछे नहीं जी हाँ  अब दबंगई में भी महिलायें  और युवतिया किसी मायने में पुरुषो से पीछे   नहीं। कानपुर मिलेट्री कैंप चैराहे के पास जिसने भी स्कूटी सवार युवती को तमंचे के साथ देखा तो हैरत में पड़ गया। युवती ने पान की दुकान पर स्कूटी खड़ी कर दबंगई की और दुकानदार से गाली गलौज करने लगी और गोली मारने की धमकी दे डाली। कंट्रोल रूम को दी गई सूचना पर पुलिस महिला कांस्टेबलों साथ मौके पर पहुंची। महिला कांस्टेबलों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह उनसे भी भिड़ गई और हाथापाई करने लगी । महिला कांस्टेबलों ने पहले तमंचा कब्जे में लिया और फिर  उसे पकड़कर थाने लाया गया। जहां तलाशी में उसके पास से एक कारतूस  मिला। पूछताछ करने पर युवती ने अपना नाम रत्तू पुरवा निवासी टीना गुप्ता बताया। पूछताछ में उसने स्कूटी और तमंचा सोनू गुप्ता का होने की जानकारी दी।  जूही पुलिस  ने एसएसपी को मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर जूही अजय सेठ ने बताया कि एसएसपी अखिलेश कुमार के आदेश पर एसपी साउथ अशोक वर्मा ने जांच के बाद टीना के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।  इसके बाद टीना को रात में ही महिला थाने भेज दिया गया। और स्कूटी  सीज कर दी गई । सोनू गुप्ता उसके भाई मुकेश का साथी होने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।

No comments