गलत पेपर खुलने से कालेज में मचा हड़कंप
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्र पर इंटर के अर्थशास्त्र विषय के कम प्रश्नपत्र पहुंचने के कारण गलती से दूसरा पेपर खुल जाने से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप। गलत पेपर खुल जाने के बाद आनन.फानन में खुले हुए पेपर को हटा दिया गया और मामले की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई। कॉलेज प्रशासन ने खुले हुए बंडल को सीज कर रिपोर्ट शासन को भेजी। वहीं पेपर कम पड़ने पर आसपास के कॉलेजों से पेपर मंगाकर परीक्षा संपन्न कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले केंद्र व्यवस्थापक समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जा रहीं बोर्ड परीक्षा में सोमवार को दो बजे शुरू हुई दूसरी पाली में इंटर का अर्थशास्त्र का प्रथम पेपर था। असमोली विकास खंड के गांव भवालपुर में स्थित किसान उपकारक इंटर कॉलेज में छात्रों की संख्या से कम पेपर होने के कारण केंद्र व्यवस्थापक द्वारा गलती से अर्थशास्त्र के प्रथम पेपर के स्थान पर अर्थशास्त्र का दूसरा पेपर खुल गया। जिससे कालेज प्रसाशन में हडकम्प मच गया।
केंद्र व्यवस्थापक विजय सिंह ने मामले की जानकारी तुरंत जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार को दी। सूचना मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक आनन.फानन में किसान उपकारक परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और गलती से खुले अर्थशास्त्र के दूसरे पेपर के बंडल को सीज करा दिया। साथ ही असमोली थाने में केंद्र व्यवस्थापक विजय सिंह तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मुहम्मद वसी सहायक अध्यापक नरेंद्र सिंह व प्रवक्ता सुखवीर व संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद मामले की जानकारी शासन को दे दी गई।

No comments