Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

दो नाबालिक बहनों के साथ रेप की कोशिश

बरेली में चार युवकों ने तमंचे के बल पर दो नाबालिग बहनों के साथ रेप करने की कोशिश की।  बच्ची को शोर मचाने पर उन्हें जान से मारने की दी धमकी . ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तीन में एक युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले।  उसके अन्य साथी हुए फरार।  पुलिस ने किया चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। 

 घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के औंध गांव की है जहाँ  देर शाम घर पर दो सगी बहनें अकेली थी।  आरोप है कि गांव के मुकेश, भगवानदास, शिवकुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ अवैध असलाह लेकर उनके घर पहुंचे इन लोगों ने दोनों बहनों के साथ रेप करने की कोशिश करने लगे. दोनों ने चीख पुकार मचाई तो पास पड़ोस के कुछ लोग मौके पर पहुचे।   लोगों के पहुँचते ही चारों युवक भागने लगे।  पीछा करने पर तमंचा लहराते हुए लोगो को जान से मारने की धमकी देते हुये भागें ग्रामीणों ने साहस दिखाकर शिवकुमार को पकड़ लिया. जबकि उसके तीन साथी भाग गए. दोनों किशोरियों ने पुलिस को चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।  पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और  साथ ही आरोपियों की खोज जारी है।

No comments