खुले में शौच जाने वालों को जागरूक कर लौट रही टीम सड़क हादसे का शिकार
उन्नाव। चकलवंशी अन्तर्गत
ग्रामीण स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव में खुले में शौच करने वालों को जागरुक कर
लौट रही टीम सड़क हादसे का शिकार हो गई। टीम को लेकर जा रही बोलेरो साइकिल सवार को बचाने
में बेकाबू हो पलट गई। जीप में फंसे लोगों का शोर सुन ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला
और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार को गंभीर जबकि एक को आंशिक चोट आई है।
विकास खंड मियागंज की पांच
सदस्यीय टीम प्रति दिन गावों में जाकर खुले में शौच करने वालों को जागरूक करने व शौचालय
का निर्माण करा उसे प्रयोग में लाए जाने की अपील करती है। इसी को लेकर मंगलवार को सुबह
सलेमपुर के मजरा सीताराम खेडा गांव में टीम के सदस्य बुलोरो गाड़ी से गये थे। जहां से
वापस लौटते समय कच्चे खड़ंजा मार्ग पर अचानक बोलेरो के सामने साइकिल सवार आ गया। उसे
बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो बेकाबू हो पलट गई। हादसे में
ब्लाक प्रेरक अंकुर ¨सह, निर्भय ¨सह, संतोष, नन्हकऊ, राहुल समेत अन्य बोलेरों में फंस गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।
सभी इलाज को निजी अस्पताल चले गए।

No comments