माँ ने पुत्र गायब की दर्ज कराई रिपोर्ट
पुत्र की हत्या कर शव गायब कर देने का माँ ने लगाया आरोप। पुलिस को दी तहरीर पर पुलिस ने मामले में नहीं दिखाई दिलचस्पी। तो वह पहुंची अदालत। कोर्ट के
आदेश पर एक महिला सहित चार लोगों पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज और
मामले की छानबीन की जारी ।
आसीवन थाना क्षेत्र के गौरिया कलां गांव के मजरा फततेपुर निवासिनी राम देवी पत्नी राम भजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मेरा पुत्र देशराज 10 मई 2017 को योजना बद्ध तरीके से गायब कर दिया गया. और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया गया काफी खोजबीन करने पर भी उसका नहीं पता चला। बातचीत में महिला ने बताया कि पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया तो अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। महिला ने गांव के ही निवासी सुखबीर पुत्र मुल्ला, रामावती पत्नी सुखबीर, राम प्रसाद पुत्र गयादीन व संजू के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है. इस सम्बंध में थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है, ग्रामीणों के अनुसार वह मंद बुद्धि का था और कही चला गया है मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
रिपोर्ट - सनी कुमार ।

No comments