Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

उन्नाव की घटना की जांच के लिए अखिलेश यादव ने बनाई कमेटी

लखनऊ - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद उन्नाव के थाना बारा सगवर के अन्तर्गत ग्राम सथनी बालाखेड़ा की 18 वर्षीय युवती कुमारी मोनू धोबी पुत्री स्व0 संगठा प्रसाद धोबी की दंबगों द्वारा 22 फरवरी 2018 को बाजार जाते समय दिन दहाड़े जलाकर मार डालने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे एक बर्बरतापूर्ण कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर उक्त घटना की जांच हेतु 5 सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है, जो 3 दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के समक्ष प्रस्तुत करेगी।
जांच कमेटी के सदस्यों में  अनवार अहमद जिलाध्यक्ष उन्नाव, सुधीर रावत पूर्व विधायक सफीपुर, उदयराज यादव पूर्व विधायक पुरवा, प्रभा यादव जिलाध्यक्ष महिला सभा एवं जयचन्द विमल शामिल हैं।
             

No comments