Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अधिवक्ता ने ग्रामीण दम्पत्ति की बाइक में मारी टक्कर, भर्ती

उन्नाव। गोदभराई कार्यक्रम में जा रहे दम्पत्ति कों पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिस पर दोनों बाइकें आपस में उलझ कर गिर गई। घायलों को राहगीरों ने एबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं अस्पताल आने के दरम्यान दंपत्ति ने जेवर निकल जाने की भी बात कही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेशू 27 पुत्र संतोष कुमार व शांती24 पत्नी रेशू निवासीगण सिंगरोसी थाना सदर पारिवारिक कार्यक्रम को लेकर देवारा  जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार बाइक चला रहे अधिवक्ता आशीष शर्मा 35 पुत्र ओपी शर्मा निवासी पान दरीचा चारबाग ने टक्कर मार दी। जिस पर आशीष के साथ बैठे अन्य अधिवक्ता डीके श्रीवास्तव 21 पुत्र बीएल श्रीवास्तव निवासी एलडीए कालोनी लखनऊ व दंपत्ति की बाइक आपस में टकरा कर उलझ गई। इसी बीच दंम्पत्ति उछल कर सड़क किनारे खंती में चला गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने एबुलेंस के जरिए बेहोश दंपत्ति व अधिवक्ताओं को जिला अस्पताल भेजा। होश आने पर शांती ने जेवरों को गायब होने की बात परिजनों को बताई। वहीं मामूली चोट होने के चलते अधिवक्तागण दवाई आदि लेकर चले गए। जबकि दंपत्ति को चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया।

No comments