सड़क दुघर्टना में महिला समेत तीन की मौत
उन्नाव। जनपद रायबरेली के
लालगंज कस्बा में मंगलवार की देर शाम पिकअप ने पीछे से वैन को टक्कर मार दी। जिससे
हादसे में घटनास्थल पर फोटोग्राफर की मौत हो गई। जबकि वैन में सवार चार लोग गंभीर रूप
से घायल हो गए थे। घायलों को हालत नाजुक होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया
गया था। देर घायल वीडियोग्राफर की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बीघापुर
कस्बा से वैन बारातियों को लेकर रायबरेली जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीघापुर कस्बे के तिलकनगर
मोहल्ला में रहने वाले पूर्व सभासद महेन्द्र उर्फ जयकरन सिंह के बेटे कृष्ण प्रताप
की बारात मंगलवार शाम को रायबरेली जनपद के परीगवां गढ़ी गांव जा रही थी। लालगंज कस्बे
के समीप बारात में शामिल वैन को पिकअप पीछे से पास होते समय टक्कर मार दी। वाहनों की
जोरदार भिड़ंत होने से वैन में सवार मधुकर स्टूडियो के मालिक श्रीचंद्र वर्मा की घटनास्थल
पर ही मौत हो गई। हादसे में वैन में सवार अमित कुमार, मोहनलाल, प्रवीण कुमार, विकास कनौजिया गंभीर रूप से
घायल हो गए। घायलों को लालगंज कस्बे की सीएचसी पर पहुंचाया गया। जहां से घायल विकास
कनौजिया को परिजन जिला अस्पताल ले आए।
जहां देर रात बीघापुर के पटेल
नगर वार्ड नंबर 10 में रहने वाले विकास कनौजिया की मौत हो गई। मृतक विकास बीघापुर
ब्लॉक में श्रीराम स्टूडियो के नाम से दुकान कर रखी है। मौत की खबर मिलने पर पोस्टमार्टम
हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि विकास अविवाहित था। दो भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ा
भाई अविनाश दिल्ली में काम करता है। परिजनों ने बड़े भाई को अविनाश को खबर कर दी है, मगर अभी दिल्ली से नहीं आ पाया है। हादसे में घायल प्रवीण कुमार की हालत भी नाजुक
बनी हुई है।
दूसरी घटना थाना सफीपुर की
है जहाॅ महिला बाइक पर पीछे बैठकर भांजे के साथ घर जा रही थी। इसी बीच बाइक से नीचे
गिरकर महिला अचेत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सफीपुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर
ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सफीपुर क्षेत्र के अटवा ओसिया मोहल्ला में रहने वाले बालक की बहन संता की शादी गांव में ही हुई है। जहां पर बालक की पत्नी आशा अपनी ननद संता के यहां गई थी। जहां से वह अपने घर जाने के लिए अपने भांजे कन्हैया लाल की बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थी। इसी बीच अचानक महिला गांव में ही बाइक से नीचे गिरकर अचेत हो गई। हालत बिगड़ती देख महिला के परिजन उसे लेकर सीएचसी सफीपुर आए। जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

No comments