पोस्ट आफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारम्भ करेंगे साक्षी महराज
उन्नाव। पासपोर्ट सुविधाओं
को सरल और सुगम बनाने के लिए पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केन्द्र खोला जा रहा है।
23 फरवरी को सांसद सांक्षी महाराज इसका उदघाटन आवेदकों के लिए
सुविधा की शुरूआत करेंगे।
जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट
निर्भय कांत शुक्ला ने बताया कि 21 फरवरी को 10एप्वाइंटमेंट दिए गए वहीँ 22 को 10 व 23 फरवरी से प्रत्येक कार्य
दिवस में कुल 50 एप्वाइंटमेंट रिलीज किए जाएंगे। भविष्य में आवेदकों की मांग
बढ़ने पर इनकी संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा। संबधित आवेदक पासपोर्ट ऑनलाइनपोर्ट
पर अपना एप्वाइंटमेंट ले सकते है। इसकेअलावा अन्य दस्तावेजों को लेकर पहुंचना होगा।
केन्द्र में केवल नए एवं नवीनीकरण के लिए पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

No comments