मामा-भांजी समेत सात की सड़क हादसों में मौत, दो गंभीर
- घटनाओ का मुख्य कारण व्यस्त मार्गों के होने के बावजूद खस्ताहाल होना
- मुख्य मार्गों में डिवाइडर न होना भी हादसों की मुख्य वजह
उन्नाव। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में मामा भांजी समेत सात की सड़क हादसों में मौत हो गई। जहाॅ पहली घटना में थाना बिहार अन्र्तगत मामा अपनी भांजी को लेकर बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गंजमुरादाबाद की है जहाॅ वलीमें में शिरकत करने जा रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। तीसरी घटना थाना मौरावां क्षेत्र अन्तर्गत बाइक सवार चार लोगो को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चौथी व पाॅचवी घटना थाना हसनगंज की है जहाॅ अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई।
पहली घटना थाना बिहार की है जहाॅ शादी समारोह में शामिल होने रायबरेली जनपद से भांजी के साथ बाइक से आ रहे मामा को लग्जरी कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना के बाद आस पास के लोगो मे काफी आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेजा है। वही कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
जनपद रायबरेली के थाना खीरो निवासी गौतम पासी 25 पुत्र महावीर अपनी 18 वर्षीय भांजी पिंकी पुत्री रामकरन को लेकर बिहार थाना क्षेत्र के किशुनखेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहा था। दोनो बाइक से अभी बिहार थाना क्षेत्र के चिकन्दरपुर के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही तेजगति एक्सयूवी कार ने दोनो को बुरी तरह से कूचल दिया। जिससे दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक कार भगवंतनगर के बाबू खेड़ा गांव निवासी किसी युवक की है। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना की जानकारी होने के बाद म्रतक के परिजनों मे कोहराम मच गया है।
दूसरी घटना गंजमुरादाबाद की है जहाॅ वलीमें में शिरकत करने जा रहे युवक की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जब तक राहगीर कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरो की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाबिर 16 पुत्र कुनेन निवासी अतरधनी थाना गंजमुरादाबाद के सकहन गांव में वलीमे मे शिरकत करने जा रहा था। इसी बीच बांगरमउ के पास माया पैलेस के सामने अचानक ट्रक ने उसकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसकी मौत हो चुकी थी। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले उसके पास से मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनो को सूचना दी , तथा उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं कस्बे के चेयरमैन नसीम अहमद के अनुसार चैराहो पर बे्रकर होना बेहद जरूरी है। वहीं आम यात्रियों के अनुसार चोर लेन होना इस मार्ग पर बेहद जरूरी हो गया है। ताकि इस तरह की घटनाए दोबारा न हो सके।
तीसरी घटना मौरावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत की है जहाॅ बाइक सवार चार लोगो को सामने से आ रहे टैªक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मौरावां थाना क्षेत्र के मुकेश पुत्र सजीवन लोध छीटूखेड़ा बछौरा, शिवनारायन पुत्र पंचम निवासी गोनामऊ, भवानीगंज, होरीलाल पुत्र बाबू निवासी गोनामऊ, भवानीगंज व लक्ष्मीशंकर पुत्र लाला निवासी गोनामऊ, भवानीगंज झील से भसेड़ की फसल खोदने जा रहे थे। अभी चारों चकबंदी आॅफिस के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से डस्ट लदे टैªक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुकेश व शिवनारायन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि होरीलाल व लक्ष्मीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेजा जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही म्रतको के परिजनों को घटना से अवगत करा पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चौथी घटना थाना हसनगंज की है जहाॅ अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद लोगों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। यातायात सामान्य करने में पुलिस को कई घंटे पसीना बहाना पड़ा। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग करीब दो घंटे और अजगैन-मोहान मार्ग का यातायात करीब ढाई घंटे ठप रहा। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शहर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव निवासी दीपक (15) पुत्र लल्लू साइकिल से नयाखेड़ा गांव में राशन कोटे की दुकान पर गया था। राशन कार्ड में आधार कार्ड लिंक न होने से कोटेदार ने आधार कार्ड मंगाया। दीपक आधार कार्ड लेने घर आ रहा था। गांव के सामने हाईवे पार करते समय कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया। आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। लोगों को समझाकर जाम खुलवाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। परिजनों ने बताया कि मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। दीपक की मौत से मां सुनीता, बाबा हरीशंकर, दादी सरला व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
पांचवी घटना थाना अजगैन की है जहाॅ अजगैन-मोहान मार्ग पर नवई चैराहे के पास शाम को सब्जी लेने जा रही वृद्धा को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। वृद्धा की पहचान आगाखेड़ा गांव निवासी सुखदेई (60) पत्नी स्व. सुंदर के रूप में हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर हसनगंज कोतवाल अरुण द्विवेदी और अजगैन एसओ प्रदीप कुनार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। इन्होंने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। जाम लगाने वाले उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर मोहान विधायक बृजेश रावत से संपर्क किया गया। उनकेे विधानसभा सत्र में होने की जानकारी मिली। एसडीएम मनीष बंसल भी काफी समय तक नहीं पहुंच सके। मोहान विधायक की जाम लगाए लोगों से फोन पर वार्ता कराई गई। उनके उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। इसके बाद जाम खुला। प्रदर्शन से करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बेटे हैं। सुखदेई की मौत से परिजन बेहाल रहे। अजगैन के कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक और मालिक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
No comments