Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

झांसा देकर भागे युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

उन्नाव।  बिहार थाना क्षेत्र भगवंतनगर व आसपास के कुछ ग्रामीणों से रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये वसूल कर फर्जी दस्तावेज दिए और कुछ दिनों आपरेंटिस करने को वहां भेजा भी। कुछ ही समय बाद जब उन्हें खुद से हुई धोखाधड़ी का पता चला तो रुपये वापस मांगे। इस पर युवक उन्हें झांसा देकर विदेश चला गया। करीब सात साल बाद वह जब वापस लौटा तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत चौकी पुलिस से करके आरोप को पुलिस को सौंपा। जहां कुछ देर तक पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
http://www.thepenpalnews.in/2018/02/unnao-highway.html 
यह भी पढ़े
मामला भगवंतनगर कस्बे का है, यहां के निवासी विवेक कृष्ण मिश्र, विष्ण मोहन, जितेंद्र कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को वर्ष 2011 में कस्बे के ही निवासी एक युवक ने कोलकाता में रेलवे के विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। इसके एवज में ठगी करने वाले युवक ने उन्हें तमाम दस्तावेज आई कार्ड आदि भी दिए। उसी के आधार पर जब यह लोग नौकरी करने कोलकता पहुंचे तो उन्हें खुद के साथ हुई ठगी का पता चला। इसपर उन्होंने इसपर उन्होंने वापस लौट कर विरोध दर्ज कराते हुए युवक से अपने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने जल्द पैसे लौटाने का आश्वासन दिया और कुछ ही दिनों बाद विदेश चला गया। उसी के बाद से लगातार ठगी के शिकार लोग उसके वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे। ठगी का आरोपी युवक कुछ दिन पहले ही पीड़ितों को मिला तो उन्होंने अपने-अपने रुपये वापस मांगे। इसपर उसने उन्हें धमकी देकर रुपये देने से इंकार कर दिया। विवेक कृष्ण ने रविवार को भगवंतनगर चौकी में इसकी लिखित शिकायत करते हुए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। जहां पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए आरोपी से काफी देर तक पूछताछ की और बाद में उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। विवेक का कहना है कि आरोपी एक बार फिर विदेश भागने की फिराक में है। पुलिस द्वारा बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिए जाने से आरोपी को बल मिल गया है। बिहार एसओ मुहम्मद असरफ के मुताबिक प्रकरण संज्ञान में आया है जांच करायी जा रही है, साक्ष्य मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

No comments