Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

युवती समेत तीन ने की आत्महत्या की कोशिश, एक की मौत, अन्य गंभीर



उन्नाव। अज्ञात कारणों को लेकर जिले मे अलग अलग जगहों पर युवती समेत तीन लोगो ने जान देने की कोशिश की। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, अन्य जीवन और मौत के बीच संघर्षरत है। वंही परिजनों ने युवक की हत्या पर शक जाहिर किया
 
पहली घटना थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम रघुनाथ खेडा की हैजहा उमेश पुत्र कपिल देव यादव ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। परिजनो के अनुसार वह बेहद शांति प्रिय रहता था। फांसी किस कारण लगाई वे इसका कारण नही बता सके। वंही परिजनों ने शव के पास से मिले शराब की बोतल, जहर, पानी की बोतल व गुझिया आदि का मिलना साजिश की ओर इशारा करता हैवंही जिस रस्से पर लटका पाया, वह बेहद कमजोर थी


बताते चले उमेश अपने नाना शिशु पाल यादव निवासी रघुनाथ खेडा के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। 



दूसरी घटना थाना सदर कोतवाली की हैं जहा सलमान15 पुत्र रियाज निवासी जवाहरनगर किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके भाई चादबाबू ने उसे जिला अस्पताल ले आया। जहा चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

तीसरी घटना थाना सदर कोतवाली की हैं जहा अंशू 25 पत्नी सूरज निवासी गलगलहा घरेलू विवाद को लेकर घर मे रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके पति सूरज ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसे भर्ती कर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। जहा उसकी हालत चितांजनक बनी हुई है।

No comments