जिले ने खोया समाजवादी नेता- अजेंद्र अवस्थी
उन्नाव। पूरा जीवन समाजवादी
पार्टी को समर्पित करने वाले समाजवादी रामेश्वर यादव का शुक्रवार की देर शाम को निधन
हो गया। वे पार्टी में जिला महासचिव के पद पर एक लंबे समय तक रहे। विगत दिवस सपा नेता
रामेश्वर यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन होने की खबर जैसे ही चारो तरफ फेली, शोक का माहौल छा गया। चारो तरफ से शोक सवेंदनाए आने लगीं जिले के सपा नेता अजेंद्र
अवस्थी ने स्वर्गीय यादव को पार्टी का निष्ठावान समाजवादी कहा। उन्होंने कहा कि रामेश्वर
यादव जनपद की सपा के नीवं के पत्थर थे। मुलायम सिंह यादव द्वारा जब सपा का गठन किया
गया। और उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा से गठबंधन चुनाव लड़ा गया तब वे पूर्व की हड़हा
विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी थे। उन्होने बताया कि रामेश्वर यादव निष्ठावान ,कर्मठ,
जुझारू सपा के सिपाही थे। उनके निधन पर पार्टी के नेताओ मे राजेश यादव , राम बहादुर यादव ,सहित अन्य लोगो ने
शोक व्यक्त किया है।

No comments