शादी को लेकर दबाव बनाने के लिए युवक ने झोंके तीन फायर
उन्नाव। गंगाघाट
कोतवाली क्षेत्र के सीताराम कालोनी मोहल्ले में तीन राउंड हवाई
फायरिंग से भगदड़ मच गई। युवक हाथ में तमंचा लेकर मोहल्ले में हंगामा व
गाली-गलौज करने लगा। जिससे मोहल्ले के लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। इस बीच
किसी ने सीताराम कालोनी में गोली चलने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना
पर पहुंची पुलिस को देख युवक गंगा कटरी में भागने लगा। युवक को भागता देख
पुलिस ने उसे दौड़ा लिया। काफी दूर तक दौड़ाने के बाद युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक शुभम पुत्र श्याम
मिस्त्री निवासी सीताराम कालोनी है। बताया कि युवक
मोहल्ले की ही एक
लड़की से शादी करने का दबाव परिजनों पर बना रहा था।
पुलिस की मानें तो
युवक के पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। बताया कि
युवक नशे में था, तमंचे में एक कारतूस फंसा हुआ है। जिसके कारण वह चौथा फायर नहीं कर सका। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पुलिस की सक्रियता के चलते दुखद हादसा टल गया। अन्यथा युवक किसी को भी गोली मार सकता था।

No comments