Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

अवैध वेण्डरों के चलते खरीद कर पानी पीने को यात्री मजबूर

उनाव। गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर अवैध वेण्डरों का कब्जा इस तरह से जमा हुआ  है कि स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगे हैंडपंप को खराब कर स्टेशन परिसर में ही पीने के पानी की दुकानें सजा लीं । जिससे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पानी मजबूरीवश खरीद कर पीना पड़े । अवैध वेंडरो का कब्जा व आतंक यहीं तक सीमित नहीं है , अवैध वेंडर स्टेशन मास्टर के कक्ष के सामने ही खाने पीने की सामग्री भी खुलेआम घूम घूम कर बेंचते हुए भी देखे जा सकते हैं । और यह सारा खेल स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ व जीआरपी की मौजूदगी में चल रहा है । अब सवाल यह उठता है कि जहां एक ओर गंगाघाट स्टेशन को सुन्दर बनाने के साथ साथ यात्रियों की सुविधाओं का भी इंतजाम रेलवे विभाग कर रहा है वहीं स्टेशन पर दिखे हालात से पता चलता है कि इन अवैध वेण्डर रेल विभाग की सारी आकांक्षाएं निराधार करने की बात को साबित कर रेलवे प्रशासन को ठेंगा दिखा यात्रियों की जेबों पर खुलेआम डाका डाल रेलवे प्रशासन को चुनौती दे रहे है ।

No comments