Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

जांच को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा गठित टीम पहुंची मृतका के घर



उन्नाव। बारासगवर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सथनी बाला खेड़ा मे गुरूवार की शाम एक दलित लडकी के ऊपर पेट्रोल डाल कर जिन्दा जला डालने के प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर गठित पाँच सदस्यो वाली टीम ग्राम सथनी खेड़ा जांच के लिए पहुंची। इस दौरान गठित सदस्यों ने वहाॅ पर जाकर पीड़ित परिजनों ने से मुलाकाता कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष अनवर अहमद जिला ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपराधियों मे कानून को लेकर किसी प्रकार का डर नहीं रह गया है।  इस दौरान पुर्व विधायकों में उदयराज यादव, सुधीर रावत, जिलाअध्यक्ष महिला सभा से प्रभा यादव व  जयचन्द विमल इस दौरान उपस्थित रहे।

No comments