Ad

style="width:640px;height:100px;" alt="ads" /> ads

Breaking News

सनराइज इन्स्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट ने मनाया वार्षिकोत्सव

- अगर होते भगत जिंदा, चलन ऐसा नहीं होता - कवियित्री डाक्टर शीतल
उन्नाव। सनराइज इन्स्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग टेक्नोलाॅजी एंड मैनेजमेंट ने वार्षिकोत्सव उदय 2018 बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम की
शुरूआत संस्थान के चेयरमैन रमेश चन्द्र शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद चेयरमैन, सचिव व संयुक्त सचिव व निदेशक का माल्यार्पण छात्र छात्राओ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तदुपरान्त बीटेक तथा पालीटेक्निक डिप्लोमा के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कवि सम्मेलन रहा। इस दौरान डाक्टर शीतल बाजपेई की कविता अगर होते भगत जिंदा, चलन ऐसा नहीं होता/महकती शाख पर कलिया, चमन ऐसा नहीं होता/ जरा सी उम्र में जिसने हिला डाला था सत्ता को/ अगर सत्ता में वो होते, वतन ऐसा नहीं होता कहा पूरे काव्य सम्मेलन की दिशा ही बदल दी। इसी दौरान कवि डा0 अरूण तिवारी गोपाल ने काव्य पाठ पढ़ा-स्वप्न हमारा छोटा सा था, उससे छोटी रात हो गई/झलक तुम्हारी लघु थी, लघुतर दिन निकला क्या बात हो गई पढ़ श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि संदीप यादव ने बसती हुई बस्ती में आग न लगाना/बेटा अपने कुल में दाग न लगाना कह श्रोताओं को सोचने पर विवस कर दिया। वहीं सुरेश फक्कड़, दिलीप मृदुल, विनय तिवारी, गजलकारा तरन्नुम कानपुरी, आदि कई कवियों ने भी काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारतीय लिपि परिषद के डा0 गणेश नारायण शुक्ल ने अपने अध्यक्षीय काव्य में कहा-मैने तुम्हारे लिए कविता में कुछ भी नहीं लिखा है/वहीं लिखा है जो दूसरों में तुमसा दिखा है। कह एक बार फिर मंच को काव्य की धारा में मोड़ दिया। इस दौरान कवि सम्मेलन का संचालन दिलीप मृदुल ने किया।
बीटेक के तृतीय वर्ष की छात्रा मनु मिश्रा, प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार डिप्लोमा इलेक्ट्रिक प्रथम वर्ष के आनन्द प्रताप सिंह द्वारा संस्थान के कार्यक्रमों का संचालन किया गया।
इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों को सम्मनित भी किया गया। वहीं संस्थान के निदेशक ने कार्यक्रम के मध्य घोषणा की कि आगामी दिनों कई दिनों तक चलने वाले इस वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताए व प्रतिस्पर्धाए आयोजित की जाएगी। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण चैरिटेबल सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश चन्द्र शुक्ल, सचिव अमित शुक्ल, संयुक्त संचिव राजीव शुक्ल, संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनीष द्विवेदी व संस्थान के सभी शिक्षकगण व कर्मी मौके पर मौजूद रहे।
------------------------------

No comments